#2025 और नववर्ष

#2025अबतक के जीवन का सबसे अनोखा साल..जिसने मुझे जीवन की सच्चाइयों से वाकई में वाकिफ कराया।…..शायद व्यक्तिगत अनुभव के तौर पर यह साल मेरे जीवन का ख़राब साल रहा है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है की चीज़ें और हालात अब बिल्कुल सन्तुलन में है, बड़े होने की प्रक्रिया में गिरकर उठने का अनुभव आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है, खराब समय इंसान के लिए बूस्टर की तरह काम करता है..नदी में कूदे बगैर गहराई आंकलन करना मुश्किल है वैसे ही दुःख में डूबे बगैर सूख के खोज की उत्सुकता नहीं पनपती है..पहली बार जब जिम्मेदारी का एहसास हुआ तब अंदाजा लगा कि वास्तव में कहां खड़े हैं और हमें कहां होना चाहिए था, धैर्य रखना और विनम्र रहना सीख गए हैं..क्योंकि यही आखिरी तरकीब है, जीवन में स्थिरता लाने का।और बेहतर रिश्तों को संभालना सबसे जरूरी है, अपने लोगों की कद्र नही करेंगे तो अंत में एक मुहाने पर आकर आपको अपनी गलती का एहसास जरुर होगा…..गैरजरूरी इंसानों को अधिक तवज्जो देना ठीक नहीं क्योंकि टेम्परेरी लोग आपको आहत करेंगे, अपमानित करेंगे इसीलिए जरूरी यह तय करना कि कौन आपके लिए जरूरी है..रिश्तों के मामलों में थोड़ी अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए, जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिकल बनेंगे तो अच्छे लोगो को खो देंगे, और ज्यादा इमोशनल बनेंगे तो हमेशा इस्तेमाल किये जाने की वस्तु बनकर रह जाएंगे…चोट लगने के बाद मेरा भी ज्ञानचक्षु खुला है…. पता नहीं ऐसा कितने लोगों के साथ होता है लेकिन मेरे अंदर से नकारात्मकता ग़ायब हो चुका है..किसी के बारे में भी बुरे ख्याल नहीं आते हैं, नेगेटिव लोगो को नकारने में ही बुद्धिमत्ता है..छोटी-छोटी लड़ाई आपकी ताकत का क्षरण करती है इसीलिए बेहतर है नजरअंदाज करना, अब हम बस ख़ुद को ख़ुद में समेट लिए हैं, आत्मचिंतन से समय ही नहीं मिलता है कि दूसरों के बारे में बुरा सोचें हम….प्रीलिम्स में फेल होना समझ से बाहर है मेरे। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।असल में उम्मीद भी कोई अच्छी चीज नहीं होती….!फेल होने के बाद लगने लगा जैसे एक क्वेश्चन सही हो जाता तो पास कर जाता..ये कर दिया वो कर दिया…तमाम तरह के सवाल जहन में रहते हैं…।खैर , मैं हमेशा ख़ुद को मानसिक रूप तैयार रखता हूं, एक दम बुरे दौड़ से झेलने लिए..क्योंकि यही तरीका है, डैमेज को कंट्रोल करने का..परिप्रेसन के बिना आदमी हल्की लड़ाई भी हार जाता है., इसीलिए मन को मजबूत रखना जरूरी है, पहली बार दिसबंर में यह एहसास हुआ है हर साल की तरह इस साल को हम व्यर्थ नहीं जाने दिए हैं,..आगामी वर्ष बेहतरीन करने के साथ ही..नववर्ष की शुभकामनाएं🎉🎉

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top